घर में पत्नी अकेली थी। आरोप है कि रात करीब 11 बजे चाचा का बेटा आया और पत्नी से छेड़खानी की। जब पति घर पहुंचा तो पत्नी से पूरी घटना की जानकारी दी। विरोध करने पर आरोपी ने पति को भी पीट दिया।
पति एक शादी में गया था। पत्नी घर में अकेली थी। युवक ने अकेला देख महिला से छेड़खानी कर दी। शादी से लौटे पति और बेटे को भी युवक ने पीट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोरई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 5 मई की रात वह शादी में गया हुआ था। घर में पत्नी अकेली थी। आरोप है कि रात करीब 11 बजे चाचा का बेटा आया और पत्नी से छेड़खानी की। जब घर वह पहुंचा तो पत्नी से पूरी घटना की जानकारी दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसे पीटा। बचाव में आए बेटे को भी पीटा। थाना पुलिस ने बताया है कि मामले में तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।