अलीगढ़ के देहली गेट इलाके की महिला ने नौकरी देने वाले व्यक्ति व उसके सहयोगी पर छेड़खानी करने व परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला ने दहशत में घर छोड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि काम की तलाश में उनका परिचित दीनदयाल वार्ष्णेय उसे इलाके के राकेश शिरोमणि के पास ले गया। उसने महिला को अपने यहां काम दे दिया। तीन माह तक काम करने के बाद भी वेतन नहीं मिला। बाद में राकेश उसी के आधार कार्ड पर सिम लेकर उसका प्रयोग करने लगा।
आरोप है कि बाद में महिला वेतन मांगने गई तो छेड़खानी कर दी। उसके साथी राजू गुप्ता ने भी बदतमीजी की। इस डर से महिला अपना घर छोड़कर बहन के यहां रह रही है। मामले में थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर एसएसपी से शिकायत दी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।