फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर ने महिला को मार डाला

Fri, 05 Jun 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव करहला में मक्का के खेत में नराई कर रही महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों में इस घटना से काफी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवर अक्सर खेत बर्बाद कर देते हैं और लोगों पर हमला करते रहते हैं, लेकिन इनको पकड़ने की कोई भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


गांव करहला निवासी रामसिंह जाटव गांव में रह कर खेतीबाड़ी करता है। उस पर सात बीघा जमीन है। गुरुवार की सुबह राम सिंह की 42 वर्षीय पत्नी उषा देवी अपने खेत में हरी मक्का को नराने के लिए गई थी। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे उषा देवी खेत में चीखने चिल्लाने लगी। चिल्लाने का शेार सुन आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसान उसके खेत की ओर दौड़ पडे़ तो लोगों ने देखा कि एक जंगली जानवर ने हमला कर दिया है।

ग्रामीणों ने महिलाओं को जानवर से लाठी-डंडों से पीटकर बमुश्किल से छुड़ाया। जानवर के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गई और थोड़ी ही देर में तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी की।  ग्राम प्रधान हरपाल सिंह यादव  का कहना है कि यह घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और गरीब परिवार की ग्राम पंचायत की तरफ से हर संभव सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें