फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो पक्षों में विवाद पर पथराव, महिला घायल

Sun, 14 Jun 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला काजीपाड़ा में शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दो पक्षों के विवाद और मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने पथराव कर दिया जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी आसमा की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया कि
ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पड़ोसी इरफान उनके घर के सामने गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर वह घर में घुस और पीटने लगा। परिवार के लोगों ने पिटाई का विरोध किया तो इरफान के साथ शमीम, सलीम, गुलजार, छोटी और अरफीन ने पथराव करना शुरू कर दिया। आसमा के अनुसाार पत्थर उनकी सास बुंदो के चेहरे पर आकर लगे, जिससे उनके सिर, माथे और चेहरे पर चोटें आईं। दो दांत टूट गए, और वह बेहोश हो गईं। इसके साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
आरोप लगाया कि परिजन घायल सास को जेवर के अस्पताल ले गए जहां से अलीगढ़ रेफर किया गया। अलीगढ़ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की निष्पक्ष जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। -नरेंद्र कुमार शर्मा, थाना प्रभारी, टप्पल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें