फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रामभद्राचार्य के कथास्थल की जांच करने पहुंचे डीएम और एसएसपी

Sun, 14 Jun 2026 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
कथा पंडाल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम व एसएसपी।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गांव लधौआ-गोपी के बीच बंद चीनी मिल के परिसर में रविवार से जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के मुखारबिंद से होने जा रही श्रीरामकथा की पूर्व संध्या पर डीएम अविनाश कुमार और एसएसपी नीरज जादौन सुरक्षा की जांच करने पहुंचे। तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

श्रीरामकथा के आयोजकों की ओर से पिछले कई दिनों से बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। पुलिस-प्रशासन की ओर से भी तैयारियाें के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खाका खींचा जा रहा है। शनिवार को डीएम-एसएसपी ने कथा पंडाल में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिए।

आज सुबह निकलेगी कलश यात्रा
रामकथा के आयोजक देवेंद्र सिंह व पंकज मिश्रा ने बताया कि श्रीरामकथा के शुभारंभ से पूर्व रविवार की सुबह गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। 101 कन्याएं नानऊ नहर से कलश में जल भरकर शोभायात्रा में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें