फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी नगला में घर से दूध लेने गई महिला लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्वार्सी क्षेत्र के मोहल्ला देवी नगला में मंगलवार की सुबह घर से दूध लेने के लिए निकली एक महिला गायब हो गई। परिजनों ने महिला के अपहरण की आशंका जताई है और पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

देवी नगला के रहने वाले योगेश कुमार केवल टीवी का काम करते हैं। योगेश ने बताया उनकी पत्नी 35 वर्षीय कांता देवी मंगलवार सुबह 6 बजे घर से दूध लेने के लिए 200 मीटर दूर मोहल्ले की ही एक डेयरी पर गई थी, लेकिन जानकारी हुई है कि वह डेयरी के अंदर नहीं जा सकी। डेरी के बाहर गेट पर कांता देवी की टूटी हुई चूड़ियां, ऊनी टोपी और दूध का बर्तन पड़ा हुआ मिला है। साथ ही वहां सड़क पर गाड़ी के पहियों के निशान भी मिले हैं। जिस तरह सामान पड़ा मिला है, उससे लग रहा है कि किसी ने कांता देवी का अपहरण कर लिया है।
योगेश कुमार ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इसे गुमशुदगी का मामला माना है, लेकिन पूरी आशंका है कि कांता देवी का अपहरण किया गया है। योगेश कुमार ने बताया कि उनका एक 12 वर्षीय बेटा है और 9 वर्ष की बेटी है। घटना के बाद दोनों ही बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है।
विज्ञापन

जिस जगह दूध की डेयरी है उस गली से मेन रोड की तरफ आने पर वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इन कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक गाड़ी संदिग्ध तरीके से वहां से गुजरती हुई दिखाई दे रही है। इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह किसकी गाड़ी है और वहां क्यों आई थी। थाना क्वार्सी के इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि लापता हुई महिला की तलाश की जा रही है। साथ ही इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें