फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पहिया में साड़ी फंसने से बाइक से गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में पिलखना छर्रा रोड पर स्थित गांव सिकंदरपुर के पास शनिवार रात बाइक पर बैठकर जा रही एक महिला की साड़ी पहिये में फंस गई। जिससे महिला की सड़क पर गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। थाना बरला के गांव पहाड़ीपुर निवासी कश्मीरा देवी (42) पत्नी रमेश चंद्र जाटव शनिवार रात अपने बहनोई के साथ बाइक से अपने मायके गांव इखोना थाना ढोलना जा रही थी।
विज्ञापन

रास्ते में गांव सिकंदरपुर के पास महिला की साड़ी बाइक के पहिये में फंस गई। जिससे महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। सूचना पर पिलखना पुलिस चौकी प्रभारी राहुल चौधरी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल महिला को सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें