पता चला कि उसी दिन शाम को महिला भी घर से चली गई। जब वो भी देर शाम तक नहीं लौटी तो महिला के पति ने अलमारी खोलकर देखी तो उसमें से सोने के जेवर और ढाई लाख रुपये गायब थे। वहीं, 16 अप्रैल को बरात आनी थी, लेकिन उससे पहले ही दोनों फरार हो गए।
घर में चल रही थी बेटी की शादी की तैयारियां
पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रहीं थीं। निमंत्रण पत्र भी बांटे जा चुके थे। इसी बीच, एक दिन उसकी पत्नी घर से अचानक गायब हो गई, पहले तो लगा कि वो किसी रिश्तेदार के घर गई होगी, लौट आएगी, लेकिन जब काफी समय तक नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई, इसी बीच यह जानकारी मिली कि जिस युवक से बेटी का रिश्ता तय था, वो भी गायब है। दोनों के गायब होने के बाद फोन की डिटेल निकलवाई तो चौंकाने वाला सच सामने आया।
यह भी पढ़ें: MP Ziaur Rahman Barq: 23 नवंबर की रात में फोन पर किस से और क्यों बात की गई? सांसद बर्क से बार-बार पूछे ये सवाल