बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद के पास हुए सड़क हादसे में कस्बा निवासी रामवती देवी की मृत्यु हो गई। रामवती देवी (55) सिकंदराबाद से अपने मायके पचौता के लिए टेंपो में सवार हुईं थीं। एक अन्य टेंपो ने उनके वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं।
उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बेटे सतीश, हरकेश और प्रेमपाल का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद