नगला घनश्याम थाना पहासू जिला बुलंदशहर निवासी कपिल ने सड़क हादसे में अपने चाचा की मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी की दोपहर उसके चाचा राजेश कुमार (पुलिस में सिपाही) बाइक से अलीगढ़ स्थित एसबीआई में केवाईसी कराने जा रहे थे।
जैसे ही वह अलीगढ़-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर जवां के राघव फार्म के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे नगर निगम के टेंपो चालक ने गलत साइड से उनको टक्कर मार दी। सीएचसी जवां में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसओ जवां धीरज यादव का कहना हैै कि अज्ञात टेंपो चालक की तलाश की जा रही है। संवाद