फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: क्लीनिक में उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

Sat, 12 Jul 2025 11:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दुर्गेश का ब्लड प्रेशर बड़ा हुआ था, चिकित्सक ने अपने क्लीनिक पर उनका उपचार शुरू कर दिया। शनिवार शाम छह बजे चिकित्सक ने उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर अलीगढ़ ले जाने के लिए कह दिया। टेंपो लाकर दुर्गेश को जैसे ही अलीगढ़ ले जाने लगे, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतका दुर्गेश देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छर्रा सब्जी मंडी रोड स्थित एक क्लीनिक में 12 जुलाई की शाम उपचार के दौरान एक महिला दुर्गेश देवी (35) की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अलीगढ़ लेकर जाने के लिए क्लीनिक के बाहर लेकर आए, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला के परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


दुर्गेश देवी थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव सिंगपुर निवासी दिव्यांग तेज प्रकाश उर्फ करुआ की पत्नी थी। तेज प्रकाश परिवार के भरण पोषण के लिए अतरौली रोड स्थित राजगांव चौराहे पर चाय की दुकान करते हैं। वह आंशिक रूप से दृष्टिहीन हैं और पत्नी भी चाय की दुकान पर उनके साथ काम करती थीं।

तेज प्रकाश ने बताया कि कुछ समय से दुर्गेश की तबीयत खराब चल रही थी, 12 जुलाई को तबीयत और ज्यादा बिगड़ने पर वह उन्हें लेकर सब्जी मंडी रोड पर स्थित एक चिकित्सक के यहां पहुंचे। दुर्गेश का ब्लड प्रेशर बड़ा हुआ था, चिकित्सक ने अपने क्लीनिक पर उनका उपचार शुरू कर दिया। शनिवार शाम छह बजे चिकित्सक ने उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर अलीगढ़ ले जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन


वह टेंपो लाकर पत्नी को अलीगढ़ ले जाने लगे, तभी दुर्गेश ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना पर उसके मायके गांव गोपी से भी लोग पहुंच गए। इन्होंने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर बिलख रही मृतका की पुत्री आशी (8) को लोग दिलासा देकर चुप कराने की कोशिश कर रहे थे। छर्रा कोतवाली के निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें