फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर से गिरकर महिला की मौत

Wed, 29 Apr 2026 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
कमलेश देवी का फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सबलपुर की एक महिला ट्रैक्टर से गिरकर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


अर्जुन सिंह अपनी पत्नी कमलेश देवी (32) के साथ मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे ट्रैक्टर से चंडौस की तरफ से अपने गांव आ रहे थे। गांव के समीप किसी वाहन को बचाने के दौरान कमलेश का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गई।


ट्रॉली के पहिए के नीचे सिर आने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मां की मौत पर बेटे प्रियांशु, जयेश व बेटी प्रज्ञा का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें