फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कुंडी में नहाने गई बालिका की डूबने से मौत

Wed, 29 Apr 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
सुहानी की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव अलहदादपुर में मंगलवार की सुबह कुंडी में नहाने गई एक 10 वर्षीय बालिका की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी समेत थाना व हल्का पुलिस पहुंच गई तथा फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटनास्थल व शव की जांच-पड़ताल कराई। परिजनों ने इसे हादसा बताते हुए पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की।
विज्ञापन


गांव के किशनलाल की बेटी सुहानी (10) मंगलवार सुबह 11 बजे घर से लगभग आधा किमी की दूरी पर सड़क किनारे बने गांव के विनोद कुमार के नलकूप की पानी की कुंडी में नहाने गई थी। नलकूप बंद था। कुंडी के पानी में काई जमी हुई थी।


वहां से गुजरे राहगीर ने नलकूप स्वामी विनोद के नेत्रहीन पिता रवेंद्र पाल सिंह को कुंडी में बालिका के शव होने की सूचना दी। इस पर रवेंद्र पाल सिंह ने शोर मचाया तो लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंचे परिजन बालिका को लेकर अस्पताल गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


तीन भाइयों पर नहीं थी बेटी, साले की बेटी को लिया था गोद

किशनलाल के दो छोटे भाई। तीनों भाइयों के दो-दो बेटे हैं। बेटी किसी के पास नहीं थी। 10 साल पहले किशनलाल के साले टिंकू निवासी नंदपुर पला थाना गभाना को बेटी हुई थी। उसके नामकरण के बाद 13 दिन की अवस्था में किशनलाल ने सुहानी को यह कहकर गोद ले लिया था कि उनके पास बेटी नहीं है। इसके बाद से किशनलाल और उनकी पत्नी तभी से माता-पिता के रूप में सुहानी का पालन-पोषण कर रहे थे। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

- पानी की कुंडी में डूबने से बालिका की मौत हो गई। परिजन इसे हादसा बताकर किसी प्रकार की कार्रवाई न करने की जिद पर अड़े थे। शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई है। - राजीव कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी, अतरौली


गर्मी से निजात पाने के लिए कुंडी में नहाते हैं गांव के बच्चे
गर्मी के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए गांव के अधिकांश बच्चे सती मंदिर के निकट बने नलकूप की कुंडी में अक्सर नहाते देखे जाते थे। नलकूप स्वामी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक बालिका भी अक्सर बच्चों के साथ आकर नलकूप में डुबकी लगाती थी। मंगलवार को वह अकेली ही नहाने पहुंची और हादसे का शिकार हो गई। कुंडी के बाहर बालिका की चप्पल भी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें