फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला की छत से गिरकर मौत, पति पर धक्का देकर हत्या करने का आरोप

Fri, 04 Jul 2025 11:59 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ससुराल पक्ष के अनुसार 2 जुलाई को छत से नीचे आते समय पैर फिसलने से महिला गिरकर घायल हो गई। उसे यहां मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां रात में उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
महिला की छत से गिरकर मौत - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत से गिरकर घायल हुई कासगंज की महिला की यहां मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई। मायके पक्ष ने पति पर धक्का देकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं परिजन शव पोस्टमार्टम के बाद साथ ले गए। 

विज्ञापन


एटा मारहरा के गांव करुआमई की बृजवाला की शादी चार वर्ष पहले कासगंज ढोलना के गांव नगला ढक के युवक संग हुई थी। दंपती पर एक बेटा भी है। ससुराल पक्ष के अनुसार 2 जुलाई को छत से नीचे आते समय पैर फिसलने से महिला गिरकर घायल हो गई। उसे यहां मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां रात में उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं खबर पर आए मायके पक्ष ने पति पर धक्का देने का आरोप लगाया है। कहा कि पति के किसी महिला से संबंध हैं। इसी विवाद में उसकी हत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव कासगंज ले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें