विवि में बीएससी-कंप्यूटर साइंस में प्रवेश लेने वाले पहले छात्र राजकुमार सिंह रहे। बीए में निखिल, बीकाम में नकुल गुप्ता और बीएससी एग्री में मेघश्याम ने सबसे पहले दाखिला लिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लंबी प्रतीक्षा के बाद राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश शुरू हो गए। बृहस्पतिवार को पहले दिन 69 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। मेघश्याम, राजकुमार और नकुल यहां प्रवेश लेने वाले पहले छात्र बने। जल्द ही विवि परिसर विद्यार्थियों की चहल-पहल से गुलजार होगा। इसके साथ ही कक्षाओं में पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
इधर, विवि प्रशासन ने वेब रजिस्ट्रेशन की तारीख 10 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। प्रवेश के लिए कट ऑफ लिस्ट पहली जुलाई को जारी कर दी गई थी। विवि में बीए, बीकाम, बीएससी कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर सहित कुल 26 कोर्स के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। प्रवेश योग्यता की वरीयता के अनुसार किए जा रहे हैं। एलएलएम और एमएससी (एग्रोनाॅमी) में प्रवेश के लिए आगामी 20 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।
विवि में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वेब रजिस्ट्रेशन की तिथि 10 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। पहले दिन 69 विद्यार्थियों के प्रवेश हुए हैं।-धीरेंद्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक आरएमपीयू।
इन छात्रों ने सबसे पहले लिया प्रवेश
विवि में बीएससी-कंप्यूटर साइंस में प्रवेश लेने वाले पहले छात्र राजकुमार सिंह रहे। बीए में निखिल, बीकाम में नकुल गुप्ता और बीएससी एग्री में मेघश्याम ने सबसे पहले दाखिला लिया है। राजकुमार ने बताया कि वे बीएससी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी कर इस क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं। नकुल बीकाम पूरा करने के बाद मैनेजमेंट में अपना उच्च रोजगार तलाशेंगे। वहीं, मेघश्याम कृषि क्षेत्र में अपना रोजगार तलाशेंगे।