फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क के गड्ढे से बिगड़ा बाइक का संतुलन, महिला की गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंटी गांव रोड पर भानेरा नहर पुल के पास बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से गिरकर 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सतलोनी निवासी विशाल नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार दोपहर वह पत्नी गुंजन (22) के साथ बाइक से किराये का कमरा देखने जा रहे थे। भानेरा नहर पुल के पास सड़क पर अचानक गड्ढे दिखाई देने पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। गुंजन बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार गुंजन की शादी करीब तीन वर्ष पहले विशाल से हुई थी। उनका दस माह का बेटा है। हादसे की सूचना मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। सीओ अभिषेक पटेल ने बताया है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें