फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
देहलीगेट थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह से तंग आकर 35 वर्षीय महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। वह कुछ दिनों से पति से दूर एक परिचित युवक के साथ रह रही थी। मृतका के परिवार ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार, विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला सुक्खा निवासी सीमा पत्नी सुभाष का अपने पति से विवाद चल रहा था। इसी कारण वह कुछ समय से पति से अलग होकर देहलीगेट क्षेत्र की फाटक वाली गली में एक परिचित युवक के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि वहां भी दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।

बुधवार को सीमा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिचित युवक उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि परिचित युवक ने साजिश के तहत सीमा को विषैला पदार्थ खिलाया या उसे ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर किया। सीओ प्रथम संजीव कुमार ने बताया कि मामले अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें