मीरा देवी अपने जेठ के बेटे सुभाष के साथ अलीगढ़ से बाइक से गांव लौट रही थीं। रात करीब नौ बजे उनकी बाइक जीटी रोड स्थित पनैठी ओवर ब्रिज नीचे से गुजर रही थी। इसी दौरान कोई वाहन बाइक में टक्कर मारकर निकल गया।
जीटी रोड पर गांव पनैठी के पास 17 फरवरी की रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठी महिला उछलकर सड़क पर गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
अकराबाद के मजरा कुआगांव निवासी मीरा देवी (40) पत्नी नैपाल सिंह 17 फरवरी की रात अपने जेठ के बेटे सुभाष के साथ अलीगढ़ से बाइक से गांव लौट रही थीं। रात करीब नौ बजे उनकी बाइक जीटी रोड स्थित पनैठी ओवर ब्रिज नीचे से गुजर रही थी। इसी दौरान कोई वाहन बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे बाइक पर पीछे बैठी महिला बाइक से उछलकर सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे मीरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वह अपने पीछे बेटी रजनी, दामिनी, रामधारा और पुत्र हितेश को रोता छोड़ गई है।