फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक की पिटाई से महिला की मौत, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में एक महिला पिंकी (40) की युवक गई पिटाई के बाद मौत हो गई। महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तोछीगढ़ निवासी वीरु उर्फ वीरेंद्र पुत्र धर्मेंद्र उर्फ एजेंट का कहना है कि उसकी मां पिंकी के साथ शुक्रवार की देर शाम गांव के ही तेजवीर उर्फ बच्चू ने मारपीट की थी। शनिवार को उन्हें उपचार के लिए हाथरस के बागला जिला अस्पताल लेकर गए थे, वहां से गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर गए, यहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर गांव के लोगों का कहना है आरोपी युवक की शादी तय हो गई है। शुक्रवार को महिला की तबीयत खराब होने पर युवक उसे दवा दिलाने लेकर जा रहा था। रास्ते में दोनों में शादी की बात को लेकर कहासुनी हो गई। युवक ने महिला को धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गई और सिर में गंभीर चोट आ गई जिससे उसकी मौत हो गई।


मृतका के बेटे के प्रार्थना पत्र पर तेजवीर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी इस घटना के बाद गांव से फरार हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र यादव, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें