फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गनेशपुर-खिरकवारी मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 991 लाख मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामघाट-कल्याण मार्ग से गनेशपुर-गोविंदपुर-खिरकवारी होते हुए डिबाई के लिए जा रहे मार्ग का चौड़ीकरण होगा। राज्यमंत्री संदीप सिंह की पैरवी से शासन ने इसकी स्वीकृति देते हुए 991.49 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इससे लोगों को अतरौली से डिबाई बुलंदशहर जाने के लिए सुगम रास्ता मिलेगा।
विज्ञापन

अतरौली से बुलंदशहर जाने के लिए लोग इस सड़क का काफी उपयोग करते हैं। सबसे ज्यादा किसान अनाज से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली बुलंदशहर डिबाई व जहांगीराबाद मंडी ले जाने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। बुलंदशहर की सीमा में धर्मपुर तक करीब 10 किलोमीटर तक यह रास्ता काफी खराब है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने इस मार्ग को चौड़ा करने का प्रस्ताव शासन को दिया था। इस पर लोक निर्माण विभाग ने बजट स्वीकृत कर दिया है।



- गनेशपुर-गोविंदपुर से धर्मपुर तक इस मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने 991.49 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इसके चौड़ीकरण से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र विकास को नई गति मिलेगी।- संदीप सिंह, राज्यमंत्री।
विज्ञापन


-

- यह परियोजना क्षेत्र के विकास एवं सुगम आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। दो जिलों को आपस में जोड़ने वाली यह परियोजना अतरौली क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात है। बजट जारी हो गया है, जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। - राजवीर सिंह, पूर्व मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें