बारहद्वारी कार्यालय पर भाजपा पार्षद दल की बैठक उपसभापति पुष्पेंद्र सिंह जादौन की अध्यक्षता में हुई।
पार्षद दल नेता वीरेंद्र सिंह द्वारा विषय रखा गया कि काफी समय से भाजपा पार्षदों के जनहित के कार्य नहीं हो रहे हैं। पार्षद नगर निगम के चक्कर ही लगा रहे हैं। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की पार्षदों के पिछले 2 वर्ष से जो कार्य नहीं हुए हैं, उन कार्यों को पार्षद सूचीबद्ध करें तथा उन्हें मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।
दल के उपनेता डॉ मुकेश शर्मा ने बताया कि नगर आयुक्त और मेयर मिले हुए हैं। इन दोनों ने मिलकर नगर-निगम को बसपाई नगर निगम बना दिया है। पुष्पेंद्र जादौन ने कहा की प्रमुख सचिव के दौरे के दौरान नगर आयुक्त ने दलित बहुल वार्डों का भ्रमण नहीं कराया, जबकि अधिक समस्याएं दलित व मलिन बस्तियों में है। उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया गया। दिनेश गुप्ता, हेमंत गुप्ता, विजय तौमर, पूरन दिवाकर, सूरज माहौर, कुलदीप पाण्डे, अलका गुप्ता, रजनी माहोर आदि मौजूद थी।