फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला की हृदयाघात से गई थी जान, हत्या का था आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव साथिनी के एक मजरा में दो दिन पूर्व पानी भरने को लेकर बच्चों के विवाद में मारपीट की घटना के बाद महिला की मौत हृदयाघात से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम चार बजे के लगभग नगला भघू में समर से पानी भरने को लेकर बच्चों के विवाद बाद दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी। इस संबंध में अभिषेक पुत्र डिगम्बर सिंह की तहरीर पर परिवार के ही तरुण, अंकित, सुभाष, मीना, पूजा व भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को अभिषेक की मां रेखा की तबियत खराब हो गई थी और हाथरस के निजी हॉस्पीटल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि रेखा की पीट-पीट कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेखा की मौत हर्ट अटैक से हुई है, उसके किसी भी प्रकार की कोई चोट शरीर में नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें