फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात के बाद प्रसूता की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सराय रहमान की एक प्रसूता महिला की रविवार रात को मौत हो गई। दो दिन पहले महिला ने एक बालक को जन्म दिया था, उसकी भी मौत हो गई थी। दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिवारीजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सराय रहमान के रहने वाले गुड्डू की 24 वर्षीय पत्नी नगमा को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। परिवार वाले उसे जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। बेटे की कुछ ही घंटे बाद ही मौत हो गई। इधर, महिला की भी हालत नाजुक थी। इसके चलते उसे मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती रखा गया। रविवार रात को महिला ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें