बाइक पर जा रही महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गभाना में श्यामपुर बंबा के पास चलती बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
गभाना थाना प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार ने बताया कि मोरहना नगला निवासी समय सिंह की पत्नी सुनीता (45) अपने भतीजे रामवीर के साथ अपनी बेटी के यहां एटा गई थीं। वहां से बाइक पर लौटते समय सोमवार की शाम करीब पांच बजे श्यामपुर बंबा के पास बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
खबर पाकर पहुंचे परिजन तत्काल ही उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी के अनुसार परिजन की सूचना पर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।