रुकसाना अपने बेटे इंतजार के साथ अपने मायके लोधा के गांव राइट के लिए आ रही थीं। यहां वाहन से उतरकर सड़क पार कर रही थीं। इस बीच अलीगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
पचपेड़ा मोड़ के पास 5 दिसंबर की रात सड़क पार कर रही एक महिला को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
बुलंदशहर के सिकंदराबाद के वैर बादशाहपुर निवासी 45 वर्षीय रुकसाना अपने बेटे इंतजार के साथ अपने मायके लोधा के गांव राइट के लिए आ रही थीं। यहां वाहन से उतरकर सड़क पार कर रही थीं। इस बीच अलीगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी होने पर महिला के परिजन पहुंच गए। लोगों को एकत्रित होता देख चालक कार को छोड़ मौके से फरार हो गया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के बेटे इंतजार खां ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।