फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हादसों में घायल हुए दो लोगों की मौत, मुकदमा दर्ज

Sat, 07 Dec 2024 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जीटी रोड पर गांव लधौआ के पास एक अज्ञात युवक पुलिस को घायल अवस्था में पड़ा मिला था। जीटी रोड पर गांव फरीदपुर के पास बाइक सवार राम खिलाड़ी कार की टक्कर से घायल हो गए थे। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर बीते दिनों अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हुए दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने थाने में 6 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जीटी रोड पर गांव लधौआ के पास एक अज्ञात युवक पुलिस को घायल अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसी दिन उसकी मौत हो गई थी। मृतक की शिनाख्त जिला फर्रुखाबाद के गांव कुलरिया निवासी बालक राम (40) के रूप में हुई है। परिजनों ने 6 दिसंबर को थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

वहीं, 2 दिसंबर की शाम जीटी रोड पर गांव फरीदपुर के पास बाइक सवार राम खिलाड़ी (50) कार की टक्कर से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने 6 दिसंबर को थाने में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें