आरती की शादी दिसंबर 2023 में हुई थी। उस पर चार माह का बेटा भी है। इसी घर में उसकी बहन पूजा की भी शादी हुई है। 4 फरवरी की शाम को घर में आरती का ससुरालियों से विवाद हो गया। इसके बाद नाराज होकर वह घर से चली गई। आरती का शव रेलवे लाइन पर मिला।
क्षेत्र के गांव चाऊपुर में रेलवे ट्रैक पर एक विवाहिता ने गृहक्लेश के चलते रेल के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
आरती (22) पत्नी धर्मेंद्र निवासी चाऊपुर की शादी दिसंबर 2023 में हुई थी। धर्मेंद्र मजदूरी करता है। उस पर चार माह का बेटा भी है। इसी घर में उसकी बहन पूजा की भी शादी हुई है। 4 फरवरी की शाम को घर में आरती का ससुरालियों से विवाद हो गया। इसके बाद नाराज होकर वह घर से चली गई। खोज करने पर आरती का शव रेलवे लाइन पर मिला।
जानकारी होने पर महिला के मायके वाले पहुंचे गए। मृतका के भाई टीटू पुत्र धर्मवीर सिंह ने निवासी बैरमनगर, थाना छतारी बुलंदशहर ने थाना जवां में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में बताया है कि दोनों बहनों की शादी में हुई खर्च से उनके ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज के लिए उनका मानिसक व शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि मंगलवार की रात धर्मेंद्र, दीपक, रामगोपाल, मां रामवती, भाई शंभू व ब्रजमोहन, जिठानी गंगा देवी ने उसे पीटा। बड़ी बहन पूजा को कमरे में बंद कर दिया। आरती को मारकर रेलवे लाइन पर डाल दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।