फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रधान पर गोली मारने का आरोप, बुजुर्ग घायल, मेडिकल रेफर

Thu, 06 Feb 2025 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग के सिर में लगी चोट गोली की है या किसी अन्य नुकीली वस्तु की यह चिकित्सक स्पष्ट नहीं कर पाए हैं। पीड़ित पक्ष ने ग्राम प्रधान पक्ष पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
गोली मारने का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ रोड पर बसे गांव हस्तपुर में प्रधान पर एक बुजुर्ग चंद्रपाल सिंह को गोली मारने का आरोप लगा है। सिर में चोट लगने से घायल अवस्था में उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना 5 फरवरी दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम में मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची घायल बुजुर्ग चंद्रपाल सिंह को लेकर पहले मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंची, वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग के सिर में लगी चोट गोली की है या किसी अन्य नुकीली वस्तु की यह चिकित्सक स्पष्ट नहीं कर पाए हैं।

पीड़ित पक्ष ने ग्राम प्रधान पक्ष पर आरोप लगाए हैं। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया था। एसपी ग्रामीण अमृत जैन का कहना है कि सभी पहलुओं पर घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें