फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पति से कहासुनी होने पर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोरावर थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर नादा में शुक्रवार देर रात पति से कहासुनी होने पर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस को जानकारी दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

वाजिदपुर नादा निवासी मृतक राधा देवी (28) पत्नी धन्ना के परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार को ताजपुर रसूलपुर स्थित आटा मिल में खाना बनाने गई थी। मिल के मजदूरों ने बताया कि खाना बनाकर शाम पांच बजे के करीब वह एक बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकल गई। शाम तक घर नही पहुंची, देर रात महिला घर पहुंची तो पति ने देरी का कारण पूछा। इस पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसी बात पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। गुस्से में महिला ने घर के अंदर कमरे में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालात बिगड़ने लगी तो परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वह अपने पीछे बच्चे, पति और परिवार के लोगों को रोते-बिलखते छोड़ गई है। पुलिस को सूचना दिए बिना परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ रोरावर ने बताया कि पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें