फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कार डिवाइडर से टकराई, सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना लोधा क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल खैर हाईवे पर शनिवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब गांव ल्हौसरा के पास ट्रांसपोर्ट नगर के सामने एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ कर बोर्ड से टकरा गई। इससे कार में सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल भेजा गया। कार सवार हरियाणा के गुरुग्राम से मैनपुरी जा रहे थे।
विज्ञापन

मैनपुरी निवासी चालक ने बताया कि एक ही परिवार के सात लोग कार में सवार थे। लोधा के पास खेरेश्वर धाम के निकट चाय पीने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान सड़क के गड्ढे से बचने में कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर के बोर्ड से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। एसओ लोधा अंकित सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें