फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने क्वार्सी क्षेत्र स्थित एक फाइनेंस कंपनी के संचालक पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जवां क्षेत्र निवासी पीडि़ता ने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। पति से विवाद होने के बाद पांच जुलाई से वह अपने मायके में रह रही है। यहां वह शहर के क्वार्सी क्षेत्र स्थित एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करने लगी। आरोप है कि 27 जुलाई को कंपनी का संचालक पिंकू निवासी नगला माली उसे अपने साथ छेरत ले गया।

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर एक घर में उससे दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसे जानकारी हुई। लोगों के समझाने पर वह शांत हो गई, लेकिन इसके बाद 21 अक्तूबर को फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया है कि महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें