फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला गौतम इंटर कॉलेज बनेगा उत्कृष्ट : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीमती शीला गौतम इंटर कॉलेज की संस्थापक पूर्व सांसद शीला गौतम की 94वीं जयंती पर वार्षिक समारोह मनाया गया। इसका शुभारंभ मंडलायुक्त सुनीता सिंह ने किया। उन्होंने प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की और दृढ़ विश्वास व्यक्त किया कि गौतम परिवार के मार्गदर्शन में यह कॉलेज उत्तरोत्तर प्रगति करेगा।
विज्ञापन

इससे पहले मंडलायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर शीला गौतम और उनके पिता मोहनलाल गौतम के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद पौधे लगाए। शीला फोम लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गौतम ने शीला गौतम की प्रेरणादायक विरासत को याद किया। उन्होंने स्लीपवेल फाउंडेशन के तहत विद्यालय के पुनरुद्धार पर संतुष्टि व्यक्त की। आश्वासन दिया कि क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कॉलेज को उत्कृष्ट बनाने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में नमिता गौतम, राजुल गौतम, उमेश कुमारी, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी, एसडीएम हरीशचंद्र, तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें