गोंडा के गांव मजूपुर में आरोपियों ने 3 दिसंबर को घर में घुसकर महिला की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव मजूपुर निवासी रचना देवी ने बताया कि उसके परिवार के योगेंद्र, उमेश, देवेश अपनी हिस्से की भूमि को बेच चुके हैं। अब उस पर भी अपने हिस्से की जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि 3 दिसंबर की सुबह वह अपने घर में थी, तभी उपरोक्त गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए। विरोध करने पर उसे डंडों से पीटा।
महिला ने पुलिस को बताया है कि जब उसने मोबाइल से पिटाई का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपी उसका मोबाइल छीनकर ले गए। मामले में प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।