फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: संपर्क क्रांति की चपेट में आए महिला-पुरुष, हुई दर्दनाक मौत

Fri, 05 May 2023 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बुधवार की रात को उत्तर मध्य रेलवे के ट्रैक पर हाथरस जंक्शन स्टेशन से पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गुजर रही थी। अचानक गांव हीरापुर के निकट एक महिला और पुरुष ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन में चपेट में आने के बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के निकट बुधवार की रात को एक महिला और पुरुष सुपर फास्ट संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया। बृहस्पतिवार की शाम तक इन शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


बुधवार की रात को उत्तर मध्य रेलवे के ट्रैक पर हाथरस जंक्शन स्टेशन से पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गुजर रही थी। अचानक गांव हीरापुर के निकट एक महिला और पुरुष ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन में चपेट में आने के बाद उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के प्रभारी केसी धनगढ़ का कहना है कि बुधवार की रात को पौने 11 बजे पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से इन दोनों की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया है। अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें