फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरा रह गया सुहाग का सामान: करवा चौथ मनाने दिल्ली जा रही महिला की बेटे सहित मौत, दोनों थे बाइक पर सवार

Thu, 09 Oct 2025 11:02 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

सासनी गेट पुलिस की परिवार से हुई बातचीत में पता चला कि जागेश्वर करवा चौथ पर अपनी मां को दिल्ली लेकर जा रहा था। दिल्ली जाने से पहले उसने करवा पूजन व सुहाग का सामान भी खरीदा था। उससे एक दिन पहले उसकी मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
मां-बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करवा चौथ मनाने एटा से पति के पास दिल्ली जा रही संतोषी व उसके बेटे जागेश्वर की मथुरा रोड हाईवे पुल पर गुरुवार दोपहर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों बाइक सवार सवार होकर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारकर भाग गया। पुलिस ने परिवार को खबर दे दी है।

विज्ञापन

एटा अलीगंज के ससुतिया गांव के शहजादे दिल्ली के शाहदरा सीलमपुर इलाके में परिवार सहित रहकर मजदूरी करते हैं। गुरुवार को शहजादे की पत्नी संतोषी (53) व बेटा जागेश्वर (25) बाइक पर सवार होकर एटा से दिल्ली जा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे वे सासनी गेट क्षेत्र में मथुरा रोड हाईवे पुल से होकर निकल रहे थे। तभी किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायल होकर वहीं गिर पड़े। सूचना पर पेट्रोलिंग पुलिस टीम पहुंच गई।

आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां कुछ देर में ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जेब में मिले कागजों की मदद से परिजनों से संपर्क किया। तब उनकी पहचान हो सकी। देर शाम एटा व दिल्ली से परिजन अलीगढ़ के लिए निकल गए। सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम व अन्य प्रक्रिया होगी। टक्कर मारने वाले वाहन को सीसीटीवी की मदद से चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

करवा चौथ से ऐन पहले हुई पत्नी की मौत
सासनी गेट पुलिस की परिवार से हुई बातचीत में पता चला कि जागेश्वर करवा चौथ पर अपनी मां को दिल्ली लेकर जा रहा था। दिल्ली जाने से पहले उसने करवा पूजन व सुहाग का सामान भी खरीदा था। उससे एक दिन पहले उसकी मां की मौत हो गई। यह खबर सुनकर खुद शहजादे व अन्य परिजनों का हाल बेहाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें