थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। वह पुलिस चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो चौकी इंचार्ज ने उसके साथ बदसुलूकी की। महिला ने इसकी शिकायत शनिवार को जिलाधिकारी से की है।
दरअसल, गांव में 15 जून को दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति मुकेश के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में महिला के पति और दो बेटों सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। महिला ने डीएम को की गई शिकायत में बताया कि आरोपियों ने जबरन उसकी नाबालिग बेटी को खींचकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। चौकी इंचार्ज कासिमपर दिनेश चन्द्र का कहना है कि यह आरोप बेबुनियाद है और इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। उनके पास पूरी बातचीत का वीडियो है।