फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बन्नादेवी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी-जालसाजी में वांछित महिला आरोपी बुलंदशहर से गिरफ्तार

Sat, 06 Jun 2026 04:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बन्नादेवी पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज मामले में वांछित महिला को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। पकड़ी गई ममता अलीगढ़ के चौमुहा, गभाना की निवासी है। 
विज्ञापन
पकड़ी गई महिला आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में काफी समय से वांछित चल रही एक महिला आरोपी को पड़ोसी जनपद बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना और सटीक सुराग के आधार पर बन्नादेवी पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर अभियुक्ता ममता पत्नी वीरेश कुमार को बुलंदशहर से धर दबोचा। आरोपी महिला मूल रूप से चौमुहा, थाना गभाना अलीगढ़ की रहने वाली है, जो मामले के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रही थी। 

सीओ द्वितीय धनंजय कुमार ने बताया कि पकड़ी गई महिला आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह इसी मुकदमे में वांछित थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला के खिलाफ आगे की वैधानिक व कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें