फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Premier League 2025: विजडम वॉरियर्स ने जीती चैंपियन की ट्रॉफी, एवीपी फॉल्कन बना उप विजेता

Sat, 28 Jun 2025 07:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विजेता टीम को कप के साथ 1.51 लाख रुपये पुरस्कार मिला। उप विजेता टीम को कप के साथ 71 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। दोनों टीमों को जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, महापौर प्रशांत सिंघल और कोल विधायक अनिल पाराशर ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विजेता विजडम वॉरियर्स विजेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में अमर उजाला प्रीमियर लीग के रोमांचकारी फाइनल में विजडम वॉरियर्स ने एवीपी फॉल्कन को चार विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। जीत के साथ पटाखे छूटने लगे। आतिशबाजी से आकाश रंगीन हो गया। विजेता टीम को कप के साथ 1.51 लाख रुपये पुरस्कार मिला। उप विजेता टीम को कप के साथ 71 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। दोनों टीमों को जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, महापौर प्रशांत सिंघल और कोल विधायक अनिल पाराशर ने पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे अंकुर चौधरी को वीडा स्कूटर अलीगढ़ ऑटो सेंटर की ओर से दिया गया।

विज्ञापन


आगरा रोड स्थित ईडन पार्क में खेले गए फाइनल मैच में विजडम वॉरियर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। एवीपी फॉलकन ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए। सलामी बल्लेबाजों ने टीम को ठोस शुरुआत दी। चिराग शर्मा (39 रन) तेजी से रन बटोरे। पहला विकेट 2.6 ओवर में 28 रन के योग पर वसीम के रूप में गिर गया। वसीम ने आठ रन बनाए। विशाल चौधरी ने (47 रन) और चिराग ने टीम को संभाला। चिराग के आउट होते ही निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे। 10.4 ओवर में 69 रन के योग पर पांच विकेट गिर गए।
विज्ञापन


वॉरियर्स की धारदार गेंदबाजी के आगे फॉल्कन की मध्यक्रम की बल्लेबाजी चरमरा गई। अमित, भानु, यश शर्मा बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। वॉरियर्स के गेंदबाज अभय सिंह व प्रशांत वीर सिंह ने दो-दो, हिमांशु बघेल, अभय, अभिषेक ने एक-एक विकेट झटका। जवाब में उतरी वॉरियर्स की टीम ने भी ठोस शुरुआत दी। सलामी बल्लेबाज विनायक चौधरी ने 40 रन बनाए। पहला विकेट 2.2 ओवर में 23 रन के योग पर अंकुर चौधरी के रूप में गिरा। पिछले मैच के शतकवीर अंकुर 10 रन ही बना सके।

दूसरा विकेट 3.6 ओवर में 41 रन के योग पर प्रशांत के रूप में गिरा। बल्लेबाजी करने उतरे मानिक शर्मा (35 रन) और विशाल कुमार (27 रन) ने मजबूत साझीदारी कर टीम की जीत की आधारशिला रख दी। टीम ने 18.4 ओवर में 145 रन बनाकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। अंपायरिंग संदीप बख्श, देवेश शर्मा, थर्ड अंपायर मुताहिर जैदी, स्कोरिंग राहुल कुमार वर्मा, कंमेंट्री अजय शर्मा, प्रेम कुमार ने की। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, महापौर प्रशांत सिंघल और कोल विधायक अनिल पाराशर ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी।

विज्ञापन

चमकते सितारे

  • मैन ऑफ द टूर्नामेंट : अंकुर चौधरी
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : चिराग शर्मा
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज : हिमांशु बघेल
  • मैन ऑफ द मैच : अभय सिंह
  • फाइटर ऑफ द मैच : विशाल चौधरी

ये हैं सहयोगी
मंगलायतन यूनिवर्सिटी, इन एसोसिएशन विद ओजोन सिटी, पावर्ड बाई सांगवान सिटी, फूड पार्टनर मिल्क बार, गिफ्ट पार्टनर अलीगढ़ ऑटो सेंटर, हेल्थ पार्टनर अभिश्री हॉस्पिटल, आउटडोर पार्टनर एमकेजी मीडिया, लीग क्यूरेटर ट्रिपल एसजी।

ये रहे अतिथि
एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, अर्जुन सिंह फकीरा, नितिन गुप्ता, अतिन गुप्ता, एवीपी फॉल्कन पुष्कर राठौर, मंगलायतन यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर सौरभ कुमार, सागवान सिटी से डॉ. नरेंद्र सागवान, ओजोन सिटी से नमन मंगल, शैलेंद्र सिंह, नितिन अग्रवाल, अतिन अग्रवाल, महेश चंद गुप्ता, डॉ. पी कुमार, प्रवीण यादव, कैपिटल ट्रांसपोर्ट से अरविंद गुप्ता, अर्जुन सिंह फकीरा, राहुल सारस्वत, देवांश यादव, निहारिका, प्रेम कुमार यादव, अजय शर्मा, इन्वेस्टर गुरु से अमित शर्मा, अभिश्री से ऋषभ गौतम, माधवास से विजय यादव, सतीश यादव प्रहलाद अग्रवाल कमल अरोड़ा, त्रिलोकीनाथ वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

सफल रहा आयोजन
अमर उजाला प्रीमियर लीग ने क्रिकेट के क्षेत्र में स्वर्णिम सफलता हासिल की है। शानदार आयोजन के लिए अमर उजाला को बधाई देते हैं। युवाओं को शानदार प्लेटफॉर्म मिला है।-प्रो. सौरभ कुमार, मंगलायतन यूनिवर्सिटी
अमर उजाला प्रीमियर लीग ने सफलता की ऊंचाइयों को छुआ है। ऐसे आयोजन से उभरते क्रिकेटरों को एक मंच मिला है। अगली बार और शानदार तरीके से आयोजन होगा।-प्रवीन मंगला, सीएमडी, ओजोन सिटी
ऐसे आयोजन हमेशा कामयाब होते हैं, जहां युवाओं के साथ अनुभवी लोगों की भागीदारी होती है। अमर उजाला प्रीमियर लीग ने एक मिसाल कायम की है, जिसकी गूंज एक साल तक सुनाई देगी।-डॉ. नरेंद्र सांगवान, डायरेक्टर, सांगवान सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें