फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Premier League: विजडम ने रसिक इन्फ्रा को हराया, स्काई डेक मास्टर्स ने पावना को दी मात

Mon, 23 Jun 2025 11:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अमर उजाला प्रीमियर लीग में  विजडम ने रसिक इन्फ्रा को हराया। दूसरे मैच में स्काई डेक मास्टर्स ने पावना को मात दी। अंकुर चौधरी के ताबड़तोड़ 48 गेंद में 175 (आठ चौके, 22 छक्के) रनों की बदौलत विजडम वॉरियर्स जीती।
विज्ञापन
अंकुर चौधरी को मैन ऑफ द मैच देते सौरभ कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला प्रीमियर लीग में 23 जून को चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली। मैन ऑफ द मैच अंकुर चौधरी के ताबड़तोड़ 48 गेंद में 175 (आठ चौके, 22 छक्के) रनों की बदौलत विजडम वॉरियर्स ने 16 ओवर में 255 रनों का स्कोर बनाया। यह लीग का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। विजडम ने इस मैच में रसिक इन्फ्रा को 201 रनों से हरा दिया। 

विज्ञापन


23 जून की सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विजडम वॉरियर्स ने निर्धारित 16 ओवरों में 255 रन का स्कोर बनाया। अंकुर चौधरी के 175,  विनायक चौधरी ने 28 और प्रकाश तोमर ने 26 रन बनाए। रसिक इन्फ्रा की पूरी टीम 8.3 ओवर में 54 रन ही सिमट गई। रसिक इन्फ्रा की ओर से सचिन कुमार (36 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका। हिमांशु बघेल ने पांच विकेट लिए। जबकि रसिक इन्फ्रा के सचिन ठाकुर ने दो विकेट लिए। 
विज्ञापन

स्काई डेक मास्टर्स ने पावना को एकतरफा मुकाबले में हराया
दूसरा मैच पावना और स्काइडेक मास्टर्स के बीच हु्आ। टॉस जीतकर स्काई डेक मास्टर्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 164 रन बनाए। पावना की टीम 16.4 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। स्काई डेक के अधिकांश ने 76 रन बना कर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। जबकि कार्तिकेय मिश्रा ने 29 और इम्तियाज खान ने 25 रनों का योगदान दिया। पावना की ओर से हर्षित पालीवाल ने सबसे अधिक 48 और आदिल अल्वी ने 39 रन बनाए। अंपायरिंग संदीप बक्श और देवेश शर्मा ने की। इस अवसर पर सौरभ चौधरी, मुताहिर जैदी, प्रेम कुमार यादव, अजय शर्मा, राहुल कुमार वर्मा, निशांत सिंघल, मो. ईरान, त्रिलोकी नाथ आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन

विजेता टीम पर होगी रुपयों की बारिश

विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये और उप विजेता को 71 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मैन ऑफ द टूर्नामेंट खिलाड़ी को हीरो कंपनी का वीरा स्कूटर (अलीगढ़ ऑटो सेंटर) दिया जाएगा।

ये हैं सहयोगी
  • मुख्य सहयोगी : मंगलायतन यूनिवर्सिटी
  • इन एसोसिएशन विद ओजोन सिटी
  • पावर्ड बाई सांगवान सिटी
  • फूड पार्टनर मिल्क बार
  • गिफ्ट पार्टनर अलीगढ़ ऑटो सेंटर
  • हेल्थ पार्टनर अभिश्री हॉस्पिटल
  • आउटडोर पार्टनर एमकेजी मीडिया
  • लीग क्यूरेटर ट्रिपल एसजी

आज का मैच
  1. प्रशांत राइडर बनाम माधवाज जायंट्स 
  2. ओजोन टाइटन और एसआरके किंग्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें