फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: जेएन मेडिकल कॉलेज के शिक्षक-छात्रों का शीतकालीन अवकाश 1 जनवरी से, ये है शिड्यूल

Tue, 31 Dec 2024 01:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शिक्षकों का एक जनवरी से 10 जनवरी तक अवकाश होगा। दूसरे बैच के शिक्षकों का 11 जनवरी से 20 जनवरी तक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के डेंटल कॉलेज और जेएन मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों और विद्यार्थियों का शीतकालीन अवकाश 1 जनवरी से होगा। अलग-अलग बैच के विद्यार्थियों का अवकाश अलग-अलग तिथि में घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


एएमयू के संयुक्त कुलसचिव के अनुसार, शिक्षकों का एक जनवरी से 10 जनवरी तक अवकाश होगा। दूसरे बैच के शिक्षकों का 11 जनवरी से 20 जनवरी तक अवकाश रहेगा। एमबीबीएस प्रथम बैच-2024 के विद्यार्थियों का 1 जनवरी से 10 जनवरी तक अवकाश होगा। एमबीबीएस द्वितीय बैच-2023 के विद्यार्थियों का 1 जनवरी से 10 जनवरी तक अवकाश होगा। एमबीबीएस द्वितीय बैच-2022 के विद्यार्थियों का 16 जनवरी से 25 जनवरी तक अवकाश होगा। एमबीबीएस फाइनल बैच-2021 के विद्यार्थियों का 13 फरवरी से 19 फरवरी तक अवकाश होगा।

उन्होंने कहा कि बीडीएस प्रथम बैच-2024 के विद्यार्थियों का 1 जनवरी से 10 जनवरी तक अवकाश होगा। बीडीएस द्वितीय बैच-2023 के विद्यार्थियों का 1 जनवरी से 10 जनवरी तक अवकाश होगा। बीडीएस तृतीय बैच-2022 के विद्यार्थियों का 11 जनवरी से 20 जनवरी तक अवकाश होगा। बीडीएस फाइनल बैच-2021 के विद्यार्थियों का 1 जनवरी से 10 जनवरी तक अवकाश होगा। यूनानी मेडिसिन के शिक्षकों का 1 जनवरी से 10 जनवरी तक अवकाश होगा। दूसरे बैच का का 11 जनवरी से 20 जनवरी तक अवकाश होगा। प्री तिब व बीयूएमएस के विद्यार्थियों का अवकाश 1 जनवरी से 10 जनवरी तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें