कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर के ऑडिटोरियम में नगर निगम द्वारा स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता सम्मान समारोह तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम की महिला पार्षदों का सम्मान किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, महापौर प्रशांत सिंघल, मंडलायुक्त संगीता सिंह तथा नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा मौजूद रहे।
अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार वार्डों 43, 75, 37 एवं 09 को उत्कृष्ट स्वच्छ वार्ड घोषित किया। संबंधित पार्षदों अंजना गुप्ता, सबा खान, शकुलदीप पांडेय एवं लालसिंह के साथ-साथ संबंधित वार्डों के स्वच्छता निरीक्षक, सेनेटरी सुपरवाइजर तथा सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
स्वच्छता निरीक्षक बिशन सिंह, अनिल सिंह, रामजीलाल एवं प्रकाश सिंह को सम्मान मिला। स्वच्छता सुपरवाइजर सुनील कुमार, दीप कुमार, विक्रांत, किशन वीर, उमेश, प्रीतम यादव, साहिल एवं राकेश कुमार को सम्मानित किया गया। सफाई कर्मचारियों में मनोज, मालती देवी, वासुदेव, नीरू, संदीप, शोभा, सरोज देवी एवं प्रशांत को सम्मान दिया गया। नारी लीड स्वच्छता सम्मान से पार्षद अंजना गुप्ता, अंशु अग्रवाल, सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव, नीरज वार्ष्णेय, मीनू, रजनी देवी, प्रेमलता तथा रीना को भी सम्मानित किया गया। स्वच्छता रथ को रवाना किया गया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि पिछले छह से आठ महीनों में शहर की सफाई व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।