फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विवाद में भिड़े दुकानदार, एक का सिर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी के नगला पटवारी शहंशाहबाद इलाके में बुधवार की दोपहर अतिक्रमण के विवाद में दो कपड़ा दुकानदारों में हुए झगड़े में एक शादिक का सिर फट गया। दोनों का एक-दूसरे पर अतिक्रमण हटाने के लिए टीम बुलाने का आरोप था और टीम के जाने के बाद झगड़ा हुआ। मामले में घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराते हुए दो आरोपी हिरासत में ले लिए गए हैं।
विज्ञापन




शहंशाहबाद में शादिक व कदीर की अगल-बगल में कपड़े की दुकान हैं। दोनों का सामान बाहर निकला है। दोनों में सामान अंदर करने पर विवाद बना हुआ है। इसी बीच दोपहर में नगर निगम टीम अतिक्रमण हटाने पहुंच गई। दोनों का सामान सड़क पटरी से हटा दिया। इसी बीच शादिक का सामान हटते समय कदीर पक्ष हंस गया।


टीम के जाने के बाद शादिक ने यह आरोप लगाकर विवाद शुरू कर दिया कि तुमने टीम बुलाई है। कदीर पक्ष ने शादिक पर आरोप लगा दिया। इसी विवाद में मारपीट में डंडे से शादिक का सिर फट गया। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार घायल की हालत नाजुक है। पांच नामजदों पर रिपोर्ट दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया है। बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें