फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: रेड और ऑरेंज जोन में खुले बाजार, शराब की दुकानों पर दिखी भीड़

Mon, 04 May 2020 02:44 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ में खुले बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन तीन के तहत अलीगढ़ जनपद के शहरी रेड जोन और देहात के ऑरेंज जोन इलाकों में सोमवार सुबह बाजार खुले। छूट अवधि में जरूरत के सामानों की दुकानें खुलीं और खरीदारी करने पहुंचे लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया।

विज्ञापन


नगर के रेड जोन इलाकों में सुबह सात से दोपहर एक बजे तक लॉकडाउन के नियमों में राहत दी गई है। हालांकि चार पहिया वाहन अब भी प्रतिबंधित हैं। जिन इलाकों में बाजार खुले वहां एसडीएम, तहसीलदार और पुलिसकर्मी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराते नजर आए। 

मालूम हो कि नए दिशानिर्देशों के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक शराब की दुकानों को भी खोलने की अनुमति दी गई है। इस दौरान आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया। 
विज्ञापन


कई जगह तो शराब की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लग गई। अधिक भीड़ के कारण पुलिस को दुकानों को बंद कराना पड़ा। मालूम हो कि जिले के हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन के नियमों में किसी प्रकार की छूट नहीं दी गई है। 

इसके साथ ही प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश हैं कि जनपद के रेड जोन और ऑरेंज जोन में लॉकडाउन में दी जाने वाली छूट अवधि के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें