फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल शराब की दुकानें रहेंगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के त्योहार को देखते हुए जिले में कल यानी 29 मार्च को जिलेभर में अंग्रेजी, देशी शराब, बीयर, भांग की दुकानों, बार, मॉडल शॉप को बंद रखने के आदेश जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा की ओर से जारी किए गए हैं। इसके साथ ही होली के त्योहार को देखते हुए हरियाणा की शराब की तस्करी की आशंका भी जाहिर की है। इसको लेकर एसएसपी कलानिधि नैथानी से मुलाकात करते हुए खैर में पुलिस टीम को भी सक्रिय करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

इस पर शनिवार को दोपहर बाद खैर में शराब की दुकानों, हमीदपुर बॉर्डर पर चेकिंग के लिए आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम लगाई गई। इसके अलावा शहर की दुकानों पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया। आबकारी अधिकारी के मुताबिक जिले में शनिवार शाम तक किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली। 29 मार्च को अगर, कहीं भी शराब का ठेका, बार, मॉडल शॉप खुला मिलता है तो उसके संचालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें