फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिलाकर रहेंगे : एमएलसी

विज्ञापन
शैक्षिक विचार गोष्ठी को संबोधित करते महेश चंद्र शर्मा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन व शैक्षिक विचार गोष्ठी रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में हुई, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा छाया रहा। विचार गोष्ठी में पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन ने कहा कि वित्त विद्यालय के तीन लाख 80 हजार शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं, उनको निर्धारित वेतनमान, पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा, पुरानी पेंशन व नि:शुल्क चिकित्सा मुहैया कराई जाए। एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिलाकर रहेंगे।
विज्ञापन

विधान परिषद के मुख्य सचेतक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अपनी उपलब्धियों की रक्षा करने व पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए यदि जेल भी भरनी भी पड़े तो उसके लिए भी तैयार रहने की आवश्यकता है। अगर पुरानी पेंशन नहीं मिली तो यह नारा सड़कों पर गूंजेगा कि ‘जेल में जगह कितनी है देखा है और देखेंगे’। महामंत्री इंद्रासन सिंह, श्रीकृष्ण यादव ने विचार व्यक्त किए। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 400 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। मंडलीय मंत्री देवेंद्र कुमार यादव, जगवीर सिंह जिला मंत्री, वीरेंद्र सिंह यादव कोषाध्यक्ष, विनोद बाबू अंकेक्षक ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया। बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें