फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी धमक से अलीगढ़ में उतरेंगे बजरंगी भाईजान

Thu, 16 Jul 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
‘बजरंगी भाईजान’ को ईदी देने के लिए अलीगढ़ के सिनेमाघर संचालकों ने पूरी तैयारी कर ली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए साफ लगा रहा है कि बजरंगी भाईजान पूरी दमखम से अलीगढ़ में उतरेंगे। सिनेमाघर संचालक भी इस मौके को भुनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


स्टार वर्ल्ड सिनेमा के मैनेजर अनिल शुक्ला ने बताया कि बजरंगी भाईजान के प्रतिदिन 13 शो प्रसारित किए जाएंगे। पहला शो सुबह 10.10 बजे और अंतिम शो रात 10.25 बजे शुरू होगा। दिन में 12 बजे से पहले वाले शो की टिकट के मूल्य 140 और 160 रुपये और इसके बाद के शो की टिकट 180 और 200 रुपये की होगी।

वहीं वाड्रा सिनेमा के मैनेजर सुनील शर्मा के अनुसार प्रतिदिन चार शो प्रसारित किए जांएगे। टिकट के दाम 60 रुपये, 80 रुपये और 120 रुपये रखे गए हैं। ग्रांड सुरजीत और मीनाक्षी टॉकीज में भी फिल्म प्रसारित की जाएगी। सभी टॉकीजों में ‘बजरंगी भाईजान’ की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें