फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाओं से मालामाल होगा दीनदयाल अस्पताल

Thu, 16 Jul 2015 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुत जल्द रईसों को भी सरकारी अस्पताल किसी मशहूर नर्सिंग होम से कमतर नहीं लगेगा और वहां इनकी मौजूदगी दिखाई देगी। क्योंकि महंगाई के दौर में अब दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय अत्याधुनिक सुविधाओं और सेवाओं से लैस होने जा रहा है। जिसके बाद ये प्रदेश के उन चुनिंदा अस्पतालों में शामिल हो जाएगा, जहां की सफाई व्यवस्था आईएसओ 9001 प्रमाणित कंपनी सन संभलेगी। अस्पताल में आपको ढूंढे से गदंगी नहीं मिलेगी। अगर मनमानी की तो जुर्माना अदा करना होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा इस अस्पताल में थायरोकेयर, लाल पैथ लैब्स सहित चुनिंदा लेबोरेटरी से टेस्ट कराने की सुविधा भी मिलेगी। जिसके लिए हॉस्पिटल में एक स्पेशल एडवांस लैब काउंटर खोला जाएगा। इस काउंटर से मरीज प्रतिष्ठित कंपनी से टेस्ट करा सकेंगे। यही नहीं जो मंहगे और जटिल टेस्ट यहां नहीं हो पाएंगे वो तयशुदा वक्त में नोएडा और दूसरे शहरों से कराए जाएंगे।

यहां पर एक साथ ऐसे 150 टेस्ट कराए जा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने यूपी सरकार की हेल्थ सिस्टम स्ट्रैथिंग प्रोजेक्ट के तहत इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। अगस्त तक ये काम शुरू हो जाएंगे। इसके बाद अस्पताल नेशनल एक्रीडेटेड बोर्ड ऑफ हास्पिटल की ग्रेडिंग में शामिल हो जाएगा और इसको भी  ग्रेड मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें