फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: शराब पीकर पड़ोसियों से झगड़ा करता है पति, पत्नी ने चारपाई से बांधा, वीडियो वायरल, जांच शुरू

Sat, 24 Jan 2026 01:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक की मां सुमन ने अपनी बहू पर आरोप लगाया कि वह अक्सर प्रदीप को पीटती है और उसे बांध देती है। तमंचा भी रखती है। उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
चारपाई से बंधा पति - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में टप्पल थाना क्षेत्र के गांव हामिदपुर में एक पत्नी ने अपने पति को रस्सियों से चारपाई पर बांध दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें महिला पति पर शराब पीकर पड़ोसियों से झगड़ा करने का आरोप लगाती नजर आ रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार गांव हामिदपुर निवासी प्रदीप की शादी करीब चार साल पहले मानपुर रसूलपुर सोनी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही घर में कलह शुरू हो गई थी। गुरुवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी सोनी ने प्रदीप को चारपाई से बांध दिया। बाद में युवक की मां और ग्रामीणों ने उसे मुक्त कराया।
विज्ञापन

युवक की मां सुमन ने अपनी बहू पर आरोप लगाया कि वह अक्सर प्रदीप को पीटती है और उसे बांध देती है। तमंचा भी रखती है। उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वह 22 जनवरी को स्थानीय विधायक से भी मिली थी।
विज्ञापन


सीओ खैर वरुण कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद घटना की जांच की गई। पति-पत्नी के बीच घरेलू बातों को लेकर झगड़ा है। पति शराब पीने का भी आदी है। उसकी पत्नी को जांच के लिए थाने बुलाया गया है। औपचारिक रूप से कोई लिखित शिकायत अभी नहीं की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें