फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पति को समोसे लेने भेजा, प्रेमी संग नोएडा पहुंची पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के ढांटौली तिराहे से पति को समोसे लेने भेजकर महिला से प्रेमी के साथ चली गई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगा लिया है। टीम नोएडा के लिए रवना हो गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवक की शादी मार्च 2026 में हाथरस के एक गांव की 19 वर्षीय युवती से हुई थी। युवक ने पुलिस को बताया है कि पत्नी दो-तीन दिनों से बाजार में खरीदारी कराने की जिद कर रही थी। मंगलवार को वह दिल्ली से मजदूरी कर लौटे पिता से उसने पांच हजार रुपये लेकर पत्नी को खरीदारी कराने गोंडा कस्बा पहुंचा। बाजार से सामान खरीदने के बाद दोनों घर लौट रहे थे।
आरोप है कि ढांटौली तिराहे पर पत्नी ने समोसे खाने की इच्छा जताई। पति बाइक खड़ी कर समोसे लेने मिठाई की दुकान पर गया। लौटने पर पत्नी वहां नहीं मिली। पास में मौजूद केले के ठेले वाले ने बताया कि महिला एक युवक की बाइक पर बैठकर खैर मार्ग की ओर चली गई। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की और सर्विलांस के जरिए महिला की लोकेशन नोएडा में ट्रेस कर ली। थाना प्रभारी मोनू कुमार आर्य ने बताया कि महिला को लाने के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें