फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तीन माह बाद लौटी पत्नी, दोनों में हुआ विवाद, फंदे पर लटका पति

Mon, 16 Nov 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मझोला गांव में शनिवार रात एक युवक अपने कमरे में फंदे पर लटक गया। पत्नी के शोर मचाने पर पहुंचे परिजन ने उसे नीचे उतारा और अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। बताते हैं कि तीन माह बाद पत्नी मायके से लौटी थी। रात में दंपती के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में परिजन से पता चला कि करीब 28 वर्षीय युवक की शादी इसी वर्ष मार्च माह में हुई थी। रक्षाबंधन पर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी, जहां से शनिवार को ससुराल लौटी थी। देर शाम खाना खाने के बाद सभी परिजन अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। देर रात रात दंपती के बीच किसी बात पर क्लेश हो गई।
रात करीब 12 बजे पत्नी के शोर मचाने पर परिजन भागकर कमरे में पहुंचे तो युवक दुपट्टे के सहारे जंगले पर फंदे से लटका हुआ था। परिजन ने तत्काल फंदा खोलकर उसे नीचे उतारा और अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां भर्ती कर उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

युवक के पिता ने अपनी पुत्रवधू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि पुत्रवधू ने उसके बेटे के गले पर फंदा कसकर मरने के लिए जंगले के सहारे लटका दिया। मामले में जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें